Bihar Police Operator Recruitment 2026 : Notification Out For 993 Posts Out – Online Apply, Dates & Selection Process - New Opportunity

Jp Team | 1.7M Flowers
0

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 : अगर आप भी 12वीं करके बिहार पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और Constable Operator (प्रचालक) के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि Central Selection Board of Constables (CSBC) बिहार ने आज यानि 23 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Constable Operator की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है, इस अधिसूचना में बिहार पुलिस में Constable Operator (Sipahi Prachalak) के कुल 993 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 

Bihar Police Operator Recruitment 2026

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा जिन्होंने Physics, Chemistry और Math में 12वीं पास की है उनको आमंत्रित किया है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं वे इन पदों के लिए CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर 01 मार्च 2026 से ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। और इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक की है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।


आज के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी बताएंगे। जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, तिथियां आदि। अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप सीधा अप्लाई कर सकेंगे।


Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
भर्ती का नामBihar Police Constable Operator Recruitment 2026
संगठनCentral Selection Board of Constables (CSBC), बिहार
पद का नामकांस्टेबल ऑपरेटर (सिपाही प्रचालक)
कुल पद993
विज्ञापन संख्या02/2026
आवेदन शुरू तिथि01 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 मार्च 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटCentral Selection Board of Constables – csbc.bihar.gov.in
कौन आवेदन कर सकता हैAll India (अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य वर्ग (UR) माना जाएगा।)


Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं और इस भर्ती की पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि Central Selection Board of Constables (CSBC) ने आज ही अपनी वेबसाइट पर Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार पुलिस में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर जल्द ही यानि 01 मार्च 2026 से भर्ती शुरू हो जाएगी। यह भर्तियाँ अलग-अलग वर्गों के लिए हैं। जिसकी पूरी जानकारी आपको लेख में मिल जाएगी।


नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 तक है। यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक बहुत अच्छा मौका है जो बिहार पुलिस की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और Constable Operator बनाना चाहते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में इस भर्ती की सारी जानकारी दी गई है, जिसकी पूरी जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे। इसलिए लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

You May Also Read :

Bihar Para Legal Volunteer Recruitment 2026 – 10वीं पास बिना परीक्षा भर्ती | Apply Online Form, Notification, Eligibility

Indian Army Agniveer Rally Recruitment 2026 (Apply Start) – Full Information Out, CEE Exam, Age Limit, Apply Online

BPSSC Bihar Police SI Prohibition 2025 with Marks 2026: Download Now

Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026: 15 March Exam Date Released, Download From 5 March – Check Full Details

Read more........


Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम (Events)तिथि (Dates)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि23 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू01 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि31 मार्च 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि31 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले
लिखित परीक्षा तिथिबाद में सूचित किया जाएगा
PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा)बाद में सूचित किया जाएगा
रिजल्टचयन प्रक्रिया के बाद


Bihar Police Constable Operator Vacancy Details 2026

Central Selection Board of Constables (CSBC) द्वारा Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के तहत कुल 993 पदों की घोषणा की गई है। पदों का विवरण नीचे दिया गया है:


Bihar Police Constable Operator 2026 : आरक्षण विवरण

आरक्षण कोटिपदों की संख्याबिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण
गैर आरक्षित (UR)408143
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)9935
अनुसूचित जाति (SC)15755
अनुसूचित जनजाति (ST)1004
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)17561
पिछड़ा वर्ग (BC)11340
पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCW)3100
कुल993338


Bihar Police Constable Operator 2026 : आवेदन शुल्क

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
सभी श्रेणियाँ₹100
भुगतान का माध्यमऑनलाइन (Net Banking / Credit Card / Debit Card / UPI)


Bihar Police Constable Operator Eligibility Criteria 2026

इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यताएं नीचे दी गई हैं। आवेदन करने वाले लोगों के पास नीचे बताई गई सभी शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं होनी चाहिए:


Educational Qualification

  • उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट (विज्ञान) (10+2) या समकक्ष परीक्षा भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। SC/ST के लिए 45% अंक चाहिए।
  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए। पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर सभी आवेदन कर सकते हैं।


Bihar Police Constable Operator 2026 : आयु सीमा

आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।

श्रेणी (Category)न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
अनारक्षित (UR)18 वर्ष25 वर्ष
BC / EBC (पुरुष)18 वर्ष27 वर्ष
BC / EBC (महिला)18 वर्ष28 वर्ष
SC / ST (पुरुष / महिला)18 वर्ष30 वर्ष
ट्रांसजेंडर18 वर्ष30 वर्ष


Bihar Police Constable Operator 2026 : आयु में छूट (Age Relaxation)

Central Selection Board of Constables (CSBC) के नियमों के अनुसार आयु में छूट का विवरण नीचे दिया गया है:

श्रेणी (Category)आयु में छूट (Relaxation)
सरकारी सेवक (उच्च पद की परीक्षा हेतु)अधिकतम 5 वर्ष तक


Bihar Police Constable Operator Selection Process 2026

  • बिहार पुलिस Constable Operator भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
  • लिखित परीक्षा (Written Exam): 100 अंकों का एक पेपर, 100 प्रश्न, 2 घंटे। विषय: सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दे (25), भौतिकी (25), रसायन (25), गणित (25)। न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य। नेगेटिव मार्किंग नहीं हैं।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): लिखित में पास उम्मीदवारों की दौड़, ऊँची कूद और गोला फेंक। कोई अंक नहीं, सिर्फ क्वालीफाइंग।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): PET में पास उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स चेक होंगे।
  • चिकित्सीय परीक्षा (Medical Examination): नियुक्ति से पहले मेडिकल टेस्ट होगा।


Bihar Police Constable Operator 2026 : लिखित परीक्षा पैटर्न

परीक्षा प्रकारविवरण
परीक्षा का माध्यमOMR आधारित
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा अवधि2 घंटे
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक30%
नेगेटिव मार्किंगनहीं
परीक्षा का स्वरूपक्वालीफाइंग (केवल योग्यता हेतु)
PET के लिए चयनलिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से पदों की संख्या के 5 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा


Bihar Police Constable Operator Syllabus 2026

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्यासिलेबस स्तर
सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स2512वीं स्तर
भौतिकी (Physics)2512वीं स्तर
रसायन विज्ञान (Chemistry)2512वीं स्तर
गणित (Mathematics)2512वीं स्तर


Bihar Police Constable Operator 2026 : विस्तृत सिलेबस (Detailed Syllabus)

विषय (Subject)महत्वपूर्ण टॉपिक्स (Important Topics)
सामान्य ज्ञानभारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, समसामयिक घटनाएँ
भौतिकी (Physics)गति (Motion), प्रकाश (Light), विद्युत (Electricity), तरंगें (Waves), ऊष्मा (Heat)
रसायन विज्ञान (Chemistry)रासायनिक अभिक्रियाएँ, आवर्त सारणी, अम्ल एवं क्षार, तत्व
गणित (Mathematics)बीजगणित (Algebra), क्षेत्रमिति (Mensuration), ज्यामिति (Geometry), त्रिकोणमिति (Trigonometry), अंकगणित (Arithmetic)


Bihar Police Constable Operator 2026 : शारीरिक मानक (Physical Standard)

श्रेणी (Category)ऊँचाई (Height)सीना (बिना फुलाए)सीना (फुलाकर)
UR / BC (पुरुष)165 सेमी81 सेमी86 सेमी
EBC (पुरुष)160 सेमी81 सेमी86 सेमी
SC / ST (पुरुष)160 सेमी79 सेमी84 सेमी
महिला (सभी श्रेणी)155 सेमीलागू नहींलागू नहीं


Bihar Police Constable Operator 2026 : शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) विवरण

श्रेणीदौड़ऊँची कूदगोला फेंक
सभी पुरुष अभ्यर्थी1.6 किमी (6 मिनट में)3 फीट 6 इंच16 पौंड – 15 फीट
सभी महिला अभ्यर्थी1 किमी (6 मिनट में)2 फीट 6 इंच12 पौंड – 08 फीट


नोट:

  • सीना फूलाते सीने का माप में कम से कम 05 से.मी. का अंतर होना चाहिए।
  • सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों का वजन कम से कम 48 कि.ग्रा. होना चाहिए।
  • ट्रांसजेन्डर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदण्ड महिलाओं जैसा ही चेक होगा |
  • हर स्पर्धा में 3 मौके मिलेंगे।


Documents Required for Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026

  • 10वीं मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण)
  • इंटरमीडिएट (विज्ञान) मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणियों के लिए)
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • नॉन-क्रिमी लेयर प्रमाण पत्र (BC/EBC के लिए)
  • EWS प्रमाण पत्र
  • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड/वोटर आईडी


How to Apply Online for Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026?

जो भी उम्मीदवार Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CSBC की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 01 मार्च 2026 से शुरू होगी। फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:


सबसे पहले Central Selection Board of Constables की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।

Bihar Police Operator Recruitment 2026

होमपेज पर ‘Bihar Police’ सेक्शन में ‘Apply Online for the Post of Constable (Operator) in Bihar Police. (Advt. No. 02/2026)’ लिंक पर क्लिक करें।

जैसे ही आप नोटिफिकेशन पर क्लिक करेंगे नया पेज ओपन होगा, फिर आपको ‘Apply Online’ पर क्लिक करना होगा। नेक्स्ट पेज में आपको महत्वपूर्ण निर्देश दिखेंगे। आप यहां सभी इंस्ट्रक्शन पढ़ सकते हैं।

Bihar Police Operator Recruitment 2026

  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन किया है, तो लॉगिन पर क्लिक करें, नहीं तो आपको पहले Register करना होगा। जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • जो भी आपको Username और Password मिला है उससे पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता, श्रेणी आदि चीजों को ध्यानपूर्वक भरें।
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से करें।
  • फॉर्म का एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें ताकि बाद में काम आए।

Link NameAction
Direct ApplyClick Here (Active on 01.03.2026)
CSBC Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official NotificationDownload Now
jpstudy Official Website LinkVisit Now
Join Our Telegram ChannelJoin Now

Disclaimer : The Examination Results / Marks published in this Website is simplest for the instant Information to the Examinees an does now not to be a represent to be a Legal Document. While all efforts had been made to make the Information to be had on this Website as Authentic as feasible. We are not accountable for any Inadvertent Error which can have crept in the Examination Results / Marks being published in this Website nad for any loss to absolutely everyone or anything caused by any Shortcoming, Defect or Inaccuracy of the Information in this Website.

Copyright © 2026 JPStudy.Online

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
10/related/default